सीतापुर: छह वर्षीय बालक के साथ युवक ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रेउसा/सीतापुर। जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा परिवार के छह वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। खून से लथपथ बालक ने घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने घटना की नामजद तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी …

रेउसा/सीतापुर। जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा परिवार के छह वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। खून से लथपथ बालक ने घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने घटना की नामजद तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

थाना रेउसा क्षेत्र के एक गांव में दोपहर में लगभग छह वर्षीय एक बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी के घर के पड़ोस में परिवार के ही विनोद कुमार ने बच्चे को बहला-फुसलाकर घर के पीछे लगी झाड़ियों में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। खून से लथपथ जैसे तैसे घर पहुंच कर पीड़ित बच्चे ने आपबीती घरवालों को बताई। परिजन बच्चे को लेकर थाना रेउसा पहुंचे और परिवार के ही विनोद के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी रेउसा भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे को उपचार के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सरकारी अस्पतालों की आयुष विंग में दवा की भारी कमी, मरीज परेशान

संबंधित समाचार