लखनऊ की सुरक्षा देखने निकले पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मियों संग किया रूट मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महिला सुरक्षा व बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिये गए दिशा-निर्देशों के क्रम में सोमवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने भारी पुलिस बल के साथ किया विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे प्रमुख बाजारों शॉपिंग मॉल्स, शॉपिंग …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महिला सुरक्षा व बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिये गए दिशा-निर्देशों के क्रम में सोमवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने भारी पुलिस बल के साथ किया विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे प्रमुख बाजारों शॉपिंग मॉल्स, शॉपिंग काम्प्लेक्स आदि में निरीक्षण करते हुए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर बेवहज घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा।

गलत पार्किंग का लेकर दी चेतावनी

पैदल मार्च के दौरान बाजारों का भ्रमण करते हुए कमिश्नर डीके ठाकुर ने बेहतरतीब पार्किंग के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर दुकान के सामने बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क कर सड़क पर अतिक्रमण किया जाता है तो इसके लिए वाहन चालक के साथ-साथ दुकानदार को भी दोषी माना जाएगा। उन्होंने यातायात पुलिस को भी इसपर कड़ाई बरतने को कहा।

यह भी पढ़ें:-भारतीय हॉकी के इतिहास में यूपी के खिलाड़ियों का विशेष योगदान: मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार