Sri Lanka crisis : आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी, स्वास्थ्य आपातकाल घोषित
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच दवाओं की भारी कमी होने लगी है। इसके बाद देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इसका मतलब है कि राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएं अब केवल इमरजेंसी केस को प्राथमिकता देंगी। जानकारी के अनुसार अगर मौजूदा आर्थिक संकट जारी रहा, तो दवाओं की कमी बेहद …
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच दवाओं की भारी कमी होने लगी है। इसके बाद देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इसका मतलब है कि राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएं अब केवल इमरजेंसी केस को प्राथमिकता देंगी। जानकारी के अनुसार अगर मौजूदा आर्थिक संकट जारी रहा, तो दवाओं की कमी बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच जाएगी।
श्रीलंका सरकारी चिकित्सा अधिकारी संघ ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि सोमवार को केंद्रीय समिति की आपात बैठक में यह निर्णल लिया गया था। संघ ने कहा ,आपात बैठक में देश के मौजूदा खराब आर्थिक और वित्तीय प्रबंधन के कारण दवाओं और उपकरणों की भारी कमी, बिजली कटौती और ईंधन की कमी के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र के चरमराने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।” इस दौरान मरीजों की जान बचाने के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति की घोषणा करने का फैसला लिया गया है।
इधर, सरकार से नाराज लोग हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीलंकाई पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को कानून नहीं तोड़ने की चेतावनी दी है। अब तक पुलिस ने 54 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही है।
