Pakistan Political Crisis : इमरान खान पर बरसे शहबाज शरीफ, कहा- संसद में भंग हुआ संविधान, हम गद्दार हैं तो सबूत सामने लाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता शहबाज शरीफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। शहबाज शरीफ ने कहा कि संसद में संविधान भंग हुआ। पाकिस्तान के युवा बेरोजगारी के जाल में फंस गए हैं। इमरान खान ने देश को बर्बाद किया है। वह लगातार झूठ बोल रहे हैं। हम …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता शहबाज शरीफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। शहबाज शरीफ ने कहा कि संसद में संविधान भंग हुआ। पाकिस्तान के युवा बेरोजगारी के जाल में फंस गए हैं। इमरान खान ने देश को बर्बाद किया है। वह लगातार झूठ बोल रहे हैं। हम जल्द चुनाव चाहते हैं, ये आरोप गलत है। शहबाज शरीफ ने आगे कहा, मुझे अभी तक राष्ट्रपति से चिट्ठी नहीं मिली है। इमरान खान और राष्ट्रपति दोनों ने मिलकर संविधान को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी चुनाव नहीं चाहते हैं। जल्द और पारदर्शी चुनाव हमारी डिमांड थी। लेकिन, डिप्टी स्पीकर और मंत्रियों ने हमें गद्दार घोषित कर दिया। अगर हम गद्दार हैं तो सबूत लाएं।

अभी तक पाकिस्तान की राजनीति में क्या क्या हुआ?

  • इमरान खान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने रविवार को खारिज कर दिया।
  • इसके बाद इमरान खान ने राष्ट्रपति से संसद भंग करने की सिफारिश की।
  • राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी।
  • इमरान खान अब पाकिस्तान के पीएम नहीं रहे। लेकिन, वे केयरटेकर पीएम चुने जाने तक कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे।
  • अगले कुछ दिन में केयरटेकर सरकार बनेगी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया। सोमवार को सुनवाई हुई।
  • कोर्ट ने पीपीपी की फुल बेंच में सुनवाई की मांग को खारिज कर दिया।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वे सुनवाई के दौरान स्पीकर के फैसले की संवैधानिकता देखेंगे और उचित फैसला देंगे।

पंजाब में सरकार की हर हरकत पर विपक्ष की है नजर
पाकिस्तान में इमरान खान ने राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी से नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश कर विपक्ष को पूरी तरह से धराशायी कर दिया, लेकिन पंजाब प्रांत में सरकार की हरकतों को लेकर विपक्ष सतर्क हो गया है। चर्चा है कि सरकार प्रांत में राज्यपाल शासन लगाने के बारे में सोच रही है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हमजा शहबाज ने कहा, “पंजाब में स्थिति बहुत विकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोई भी “असंवैधानिक कदम” उठा सकती है। इस बीच, पंजाब के नवनियुक्त राज्यपाल उमर चीमा ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की, जिसके बाद इमरान ने मंगलवार को लाहौर जाने का फैसला किया। उम्मीद की जा रही है इमरान वहां पर पार्टी के नेताओं से मिलेंगे और राजनीतिक संकट से निपटने को लेकर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें : Pakistan Political Crisis : पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने कहा, तीन महीने में आम चुनाव कराना असंभव

संबंधित समाचार