बदायूं: दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से 5 लाख की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओरछी/बदायूं, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अन्तर्गत मुरादाबाद-फरुखाबाद मार्ग पर गांव परमानंदपुर पर राजपाल ट्रेडिंग कम्पनी  के स्वामी धर्मेंद्र गुप्ता से दो बाइक सवार शस्त्रों से लैस लुटेरों ने शस्त्रों के बल पर पांच लाख रूपये लूट लिए। वहीं लूटपाट करने के बाद बदमाश इस्लानगर रोड पर भाग गये। बता दें खेड़ा दास …

ओरछी/बदायूं, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अन्तर्गत मुरादाबाद-फरुखाबाद मार्ग पर गांव परमानंदपुर पर राजपाल ट्रेडिंग कम्पनी  के स्वामी धर्मेंद्र गुप्ता से दो बाइक सवार शस्त्रों से लैस लुटेरों ने शस्त्रों के बल पर पांच लाख रूपये लूट लिए। वहीं लूटपाट करने के बाद बदमाश इस्लानगर रोड पर भाग गये।

बता दें खेड़ा दास निवासी गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर से पैसे और रजिस्टर बाइक पर लेकर अपनी दुकान के लिए गए थे। दुकान के नजदीक पहुंचते ही अपनी बाइक खड़ी करी और न्यूज़ पेपर तख्त पर रखने आगे बढ़े ही थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाश दुकान के नजदीक आए और धर्मेंद्र गुप्ता को तमंचा दिखाकर कहा अगर तूने शोर मचाया तो तुझे गोली मार देंगे। यह देख गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता तमंचा देखकर घबरा गए।

तभी लुटेरे बाइक सवार दोनों थैले लेकर बाइक पर बैठकर भागने लगे। गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता ने जब शोर मचाया तो कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन बाइक की गति काफी तेज होने के कारण ग्रामीण बाइक सवार लुटेरों को रोकने में नाकाम रहे। वहीं दिनदहाड़े हुई लूट के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद क्षेत्र में इस बात की चर्चा होना शुरू हो गई। वहीं जब गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता अपनी दुकान से ओरछी चौराहे पर पहुंचे तो उन्हें रोते-बिलखते देख काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।

जिसके बाद ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त हो गया। वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे। तो वहीं लोगों में रोष व्याप्त देखकर थाना अध्यक्ष एसएसपी ने पुलिस की टीम को सूचना दी। जिसके बाद चंदौसी जिला संभल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक कोल्डस्टोर के बाहर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन्हें जब चेक कराया गया तो उसमें दो लोग रेड कलर की पल्सर पर बैठे हुए नजर आए।

वहीं धर्मेंद्र गुप्ता ने थाना फैजगंज बेहटा को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम, सीओ बिसौली शक्ति सिंह, एसपीआरए सिद्धार्थ वर्मा, बदायूं एसएसपी ओपी गौतम ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं एसओजी टीम भी इस मामले की छानबीन में लग गई और धर्मेंद्र गुप्ता के घर जा कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी को इस मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें-

बदायूं के स्कूल में लापरवाही: दूषित खाना खाने से बिगड़ी 25 से अधिक छात्राओं की हालत, खाते समय ही कहा था- सब्जी कड़वी है

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार