बुलंदशहर: मेहताबनगर के फायरिग प्रकरण में दो आरोपित गिरफ्तार, जानें मामला
बुलंदशहर। छह दिन पहले गांव मेहताबनगर में रंजिशन दो पक्षों में हुई फायरिग प्रकरण में पुलिस ने दोनों ओर से एक एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचे व जिदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने …
बुलंदशहर। छह दिन पहले गांव मेहताबनगर में रंजिशन दो पक्षों में हुई फायरिग प्रकरण में पुलिस ने दोनों ओर से एक एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचे व जिदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव मेहताबनगर से गत दिनों एक युवती गांव निवासी युवक के साथ चली गई थी और दोनों ने शादी कर ली थी। प्रकरण को लेकर हुई पंचायत के बाद युवती के पिता ने आत्महत्या कर ली थी।
मामले के कुछ दिन बाद ग्रामीण की पत्नी सुनीता से दूसरे पक्ष के लोगों पर पंचायत के दौरान पति को प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उसकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। गत 29 मार्च की देर शाम भी पहले एक पक्ष ने फायरिग की और बाद में दूसरे पक्ष ने फायरिग की। मुकदमे की वादी सुनीता की ओर से मामले की तहरीर दी गई थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर जांच कर दोनो से फायरिग की राजफाश हुआ था।
सुबह खुर्जा गेट चौकी प्रभारी ने ककोड़ रोड स्थित चामंड मंदिर के पास वादी पक्ष के दीपक पुत्र अमर निवासी गांव निजामपुर व आकाश उर्फ निखिल पुत्र इंद्राज निवासी गांव मेहताबनगर को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दोनों से एक एक तमंचा और चार जिदा कारतूस बरामद हुए है। पूछताछ के बाद आरोपितों न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-मठ के पुजारी की हत्या, लाखों रुपए की अष्टधातु की मूर्ति चोरी
