आजमगढ़: ड्यूटी से लापता चल रहे एक पुलिसकर्मी को SP ने किया बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले में ड्यूटी से लापता चल रहे एक पुलिसकर्मी को आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। SP ने बताया कि उसे सुधरने के लिए कई बार दंडित किया गया। इसके बाद भी आरक्षी में कोई सुधार नहीं हुआ तो बर्खास्त कर दिया गया। SP अनुराग आर्य ने बताया कि आरक्षी शैलेंद्र …

आजमगढ़। जिले में ड्यूटी से लापता चल रहे एक पुलिसकर्मी को आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। SP ने बताया कि उसे सुधरने के लिए कई बार दंडित किया गया। इसके बाद भी आरक्षी में कोई सुधार नहीं हुआ तो बर्खास्त कर दिया गया। SP अनुराग आर्य ने बताया कि आरक्षी शैलेंद्र मिश्रा 540 दिन से अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है।

8 जुलाई 2019 से 29 दिसंबर 2020 तक बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर तत्कालीन क्षेत्राधिकारी सदर अकमल खां द्वारा प्रारंभिक जांच की गई।
इसके साथ ही CO सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा विभागीय जांच की गई। जिसके बाद जांच में आरोप की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे सुधरने के लिए कई मौका दिया गए। SP ने बताया कि उसे सुधरने के लिए कई बार दंडित किया गया। इसके बाद भी आरक्षी में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते एक अप्रैल 2022 को शैलेंद्र मिश्रा को बर्खास्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: पेयजल संकट को लेकर जनता में हाहाकार, जल संस्थान के बाहर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार