रायबरेली: पुलिस मुठभेड़ में फरार चेन स्नेचर गिरफ्तार, छह सोने की चेन बरामद
रायबरेली। तीन दिन पहले ऊंचाहार क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में फरार हुआ चेन स्नेचर गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को प्रेस को उक्त जानकारी दी है। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ऊंचाहार के कटरी क्षेत्र में एसओजी और ऊंचाहार व शहर कोतवाली के संयुक्त अभियान में चेन स्नेचर …
रायबरेली। तीन दिन पहले ऊंचाहार क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में फरार हुआ चेन स्नेचर गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को प्रेस को उक्त जानकारी दी है। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ऊंचाहार के कटरी क्षेत्र में एसओजी और ऊंचाहार व शहर कोतवाली के संयुक्त अभियान में चेन स्नेचर गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक बदमाश मो एजाज निवासी फतेहपुर को गोली लगी थी, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रायबरेली पुलिस ने एक और चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले यह चेन स्नेचर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भाग गया था। जबकि इसका साथी एजाज पकड़ा गया था। ज़िले में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग को लेकर इनकी धर पकड़ के लिए एक टीम बनाई गई थी। इस टीम में एसओजी,कोतवाली पुलिस और ऊंचाहार पुलिस को शामिल किया गया था।
बीती तीन अप्रैल को ऊंचाहार में बाइक सवार दो चेन स्नेचरों से हुई पुलिस मुठभेड़ में एजाज़ नाम का एक बदमाश पकड़ा गया था। वहीं भूपेंद्र निवासी ग्राम तिहैतन थाना संग्रामगढ़ , जनपद अमेठी भाग गया था। पुलिस ने आज भूपेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। भूपेंद्र की निशान देही पर लूट का सामान खरीदने वाले शिवलखन सुनार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुनार के कब्ज़े से खरीदी गई छह सोने की चेन बरामद हुई हैं। इनकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : ई-रिक्शे की टक्कर से किशोर की मौत, हंगामा
