हरदोई: पुलिस हिरासत से शातिर फरार, लापरवाही में दो कांस्टेबल निलंबित
हरदोई। आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए उपदेश मिश्रा को पुलिस हिरासत में रिमांड पर लेने के लिए कचहरी लाया गया। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस लापरवाही में दो कांस्टेबिलों को निलंबित कर दिया है। फरार होने वाले शातिर की तलाश में कई टीमों …
हरदोई। आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए उपदेश मिश्रा को पुलिस हिरासत में रिमांड पर लेने के लिए कचहरी लाया गया। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस लापरवाही में दो कांस्टेबिलों को निलंबित कर दिया है। फरार होने वाले शातिर की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।
बताया गया है कि हरियावां पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान उपदेश कुमार मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी इटारा थाना मैंगलगंज खीरी को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पर लेने के लिए उपदेश को अदालत में हाज़िर करने के लिए मंगलवार को कचहरी लाया गया। सीजेएम-2 की अदालत में हाज़िर करने से पहले ही वह पुलिस को चकमा देकर भीड़-भाड़ वाली कचहरी से फरार हो गया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने इस लापरवाही में हरियावां थाने में तैनात कांस्टेबिल राजेश चौधरी व इन्द्रपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही पुलिस हिरासत से फरार हुए उपदेश की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है।इस बारे में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया है कि उपदेश के खिलाफ कोतवाली शहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें-कानपुर: थाना प्रभारी ने नहीं उठाया SDM का फोन, नाराज उपजिलाधिकारी ने एसपी को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
