भाजपा जो कहती है वह करती है: पूनम संखवार
कानपुर देहात। कानपुर देहात के रसूलाबाद में स्नेहलता गुप्ता मेमोरियल डिग्री कालेज रसूलाबाद में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक पूनम संखवार ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज युवाओं को जरूरत है कि खुद तो पढ़ ही रहे, वहीं अपने अनुभव व ज्ञान को दूसरों को भी दें, जिससे …
कानपुर देहात। कानपुर देहात के रसूलाबाद में स्नेहलता गुप्ता मेमोरियल डिग्री कालेज रसूलाबाद में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक पूनम संखवार ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज युवाओं को जरूरत है कि खुद तो पढ़ ही रहे, वहीं अपने अनुभव व ज्ञान को दूसरों को भी दें, जिससे अपना देश तेजी से विकसित हो।
मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरण के दौरान संबोधन में विधायक पूनम संखवार ने कहा कि असफल होने पर उन्हें कभी निराश नहीं होना चाहिए। निरंतर प्रयास करने पर ही सफलता मिलती है और सफल छात्र स्वयं पढ़े और लोगों को पढ़ाएं क्योंकि अनुभव बांटने से ज्ञान बढ़ता है। चुनाव में एक बार असफल होने के बाद वह आप सब लोगों के सहयोग से पुन विजयी हुईं हूं। इसके लिए युवाओं एवं क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट कर रही हैं।
उन्होंने विद्यालय के एमए फाइनल के कुल 45 जिनमें 22 मेधावी छात्र व 23 मेधावी छात्राओं पूजा देवी, प्रीति देवी, शिखा यादव, शिवांगी, प्रिया पाल, अक्षय कुमार, अजीत कुमार, गजेंद्र पाल, आलोक शुक्ला, अंजलि गौर, अनीता, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र सिंह, नागेंद्र कुमार, रामसेवक, ऊदन सिंह आदि।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: पुलिस हिरासत से शातिर फरार, लापरवाही में दो कांस्टेबल निलंबित
