मुरादाबाद : 1612 लाभार्थियों के घर में बनेगी पोषण वाटिका
मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी केंद्रों में जगह नहीं होने के कारण अब विभाग द्वारा लाभार्थियों के घर में ही पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के घर-घर जगह का मुआयना किया और वाटिका के लिए परिजनों की इच्छा जानेंगी। ऐसे एक हजार लाभार्थी है जिनके घरों में वाटिका का निर्माण …
मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी केंद्रों में जगह नहीं होने के कारण अब विभाग द्वारा लाभार्थियों के घर में ही पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के घर-घर जगह का मुआयना किया और वाटिका के लिए परिजनों की इच्छा जानेंगी। ऐसे एक हजार लाभार्थी है जिनके घरों में वाटिका का निर्माण किया जाना है। वाटिका निर्माण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभिभावकों को पौधों की देखभाल और उससे बच्चों के लिए तैयार होने वाले पोष्टिक आहार का भी प्रशिक्षण देंगी।
सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शासन की ओर से बाल विकास विभाग को जिले के सभी 2770 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। विभाग द्वारा अब तक केंद्रों में 1158 बनाई गई। बाकि 1612 वाटिकाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में जगह नहीं होने के कारण नहीं बन सकी। निदेशालय की ओर से आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारी द्वारा जगह की कमी से अवगत कराया । जिसके बाद शासन की ओर से लाभार्थियों के घर में वाटिका बनाने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा कवायद शुरु कर दी गई है। डीपीओ अनुपमा शांडिल्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लाभार्थियों के घरों में जगह का मुआयना किया गया है। डीपीओ ने बताया कि पोषण वाटिकाओं में रसदार फल, पोषण युक्त सब्जियां के पौधे लगाए जाएंगे। बताया कि वाटिया की देखरेख की जिम्मेदारी मनरेगा के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जाएगी। बताया कि वाटिका निर्माण का उद्देश्य आंगनबाड़ी के हॉट कुक के लिए ताजी एवं पोष्टिक सब्जियां उगाकर बच्चों को खिलाना है। ताकि बच्चों की सेहत में सुधार हो सके। बताया पोषण वाटिका का उद्देश्य जिले को सुपोषित बनाने का है।
ये भी पढ़ें : पॉप गायिका ब्रिटन स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आत्मकथा लिखने की दी जानकारी, कुछ देर बाद पोस्ट किया डिलीट
