बाराबंकी: पीएसी परिसर में हुई तीरंदाजी स्पर्धा में सीतापुर के सतरोहण कुमार रहे अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जनपद के 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में स्थित तीरंदाजी मैदान पर सोमवार से प्रारम्भ 09वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता-2022 के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के 30 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुरुषों के 30 मीटर व 180 अंकों की व्यक्तिगत स्पर्धा में द्वितीय वाहिनी पीएसी …

बाराबंकी। जनपद के 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में स्थित तीरंदाजी मैदान पर सोमवार से प्रारम्भ 09वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता-2022 के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के 30 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुरुषों के 30 मीटर व 180 अंकों की व्यक्तिगत स्पर्धा में द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर के आरक्षी सतरोहण कुमार 151 अंको के साथ प्रथम, 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा के आरक्षी सुधांशू वर्मा 142 के अंकों के द्वितीय एवं मेजबान 10वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी रणवीर सिंह 127 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की 02वीं,10वीं, 11वीं, 25वीं, 26वीं, 27वीं, 30वीं, 32वीं एवं 35वीं वाहिनी पीएसी के लगभग 110 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस तीरन्दाजी प्रतियोगिता में 30 मीटर व 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रत्येक वाहिनी की टीम से चार-चार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस दौरान सेनानायक श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उपसेनानायक अरविन्द मिश्र, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर राजपति यादव, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र कुमार यादव, प्रभारी शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-ब्लैक ड्रेस में ऋचा चड्ढा ने मचाया तहलका, फोटो में दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

संबंधित समाचार