रायबरेली: बिजली विभाग ने चलाया अभियान, 25 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उपखंड अधिकारी कैलाश सिंह यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने कस्बा खीरों, कलुआखेड़ा, डुमटहर, खीरों आदि सहित कई गांवों में चेकिंग अभियान के तहत उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच की गई। इस दौरान डुमटहर गांव के रामबरन शीतलादीन, गंगाराम, रामसजीवन, बाबूलाल, रामशंकर, माधुरी देवी के मीटर बदलने के आदेश सहित 25 …

रायबरेली। उपखंड अधिकारी कैलाश सिंह यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने कस्बा खीरों, कलुआखेड़ा, डुमटहर, खीरों आदि सहित कई गांवों में चेकिंग अभियान के तहत उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच की गई। इस दौरान डुमटहर गांव के रामबरन शीतलादीन, गंगाराम, रामसजीवन, बाबूलाल, रामशंकर, माधुरी देवी के मीटर बदलने के आदेश सहित 25 लोगों के कनेक्शन काटे गए।

बाद में दस उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जमा कर दिया तो उनका कनेक्शन फिर से जोड़ दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान कस्बा खीरों के शास्त्री नगर में शालिकराम साहू के घर में बाईपास आपूर्ति जारी पाए जाने पर उपखंड अधिकारी कैलाश सिंह यादव ने उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इस चेकिंग अभियान में अवर अभियंता रामनाथ, जीशान अंसारी, तथा विद्युतकर्मी कुलदीप, विकास यादव आदि टीम में शामिल थे।

यह भी पढ़ें; रायबरेली: भूमि विवाद के निपटारे के लिए गांव पहुंचे एसडीएम से ग्रामीणों ने की अभद्रता, केस दर्ज

संबंधित समाचार