बहराइच: अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
बहराइच। फखरपुर के महमूदपुर गांव में मंगलवार शाम को अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। लपटों ने आठ ग्रामीणों के मकान को आगोश मे ले लिया। सभी के मकान की गृहस्थी जलकर राख हो गई है।अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ घर जलकर राख फखरपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर …
बहराइच। फखरपुर के महमूदपुर गांव में मंगलवार शाम को अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। लपटों ने आठ ग्रामीणों के मकान को आगोश मे ले लिया। सभी के मकान की गृहस्थी जलकर राख हो गई है।अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ घर जलकर राख फखरपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में मंगलवार शाम को प्रेम कुमार के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
तेज हवा के चलते पड़ोसी तीरथ, उदयराज, रामराज, विजयराज, अमरेश, अनिल अमर सिंह के घर को भी आगोश में ले लिया। आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसओ फखरपुर परमानन्द तिवारी व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण पांच लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। मौके पर पहुंची राजस्व टीम में अरुण सिंह, सतीश कुमार ने घटना का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हरदोई: बिजली की चिंगारी ने राख कर दी 7.5 एकड़ गेहूं की फसल, बमुश्किल पाया गया आग पर काबू
