लखनऊ: पीजीआई में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में बाइक चोरियों का पर्याय बने हुए शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें, नौ मोबाइल फोन व सोने के जेवर बरामद किये हैं। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी कासिम …

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में बाइक चोरियों का पर्याय बने हुए शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें, नौ मोबाइल फोन व सोने के जेवर बरामद किये हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी कासिम आब्दी ने बताया कि पकड़े गए सभी युवक पेशेवर चोर हैं। ये चोरी की बाइक से चैन छिनैती व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसी गिरोह ने गत दिनों पीजीआई इलाके में हुई चैन लूट की वारदात और बंथरा में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए सभी चोर बिजनौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर खीरी: झोलाछापों पर कार्रवाई , टीम ने अवैध क्लीनिक किया सीज

संबंधित समाचार