शाहजहांपुर: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गई तीन साल की मासूम बच्ची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेहरामऊ दक्षिणी(शाहजहांपुर), अमृत विचार। थाना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव विसाफकलां में मंगलवार की सुबह छह बजे एक झोपड़ी में लगी आग में तीन साल की मासूम बच्ची जिंदा जलकर मर गई।क्षेत्र के गांव विसाफकलां में जिंदबाबाद के स्थान पर रामपाल अपने परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रहता है। मंगलवार की सुबह वह, उसका …

सेहरामऊ दक्षिणी(शाहजहांपुर), अमृत विचार। थाना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव विसाफकलां में मंगलवार की सुबह छह बजे एक झोपड़ी में लगी आग में तीन साल की मासूम बच्ची जिंदा जलकर मर गई।क्षेत्र के गांव विसाफकलां में जिंदबाबाद के स्थान पर रामपाल अपने परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रहता है।

मंगलवार की सुबह वह, उसका भाई हरिश्चंद्र और बेटा कल्लू मजदूरी करने गए थे। घर में रामपाल की पत्नी और तीन साल की मासूम पौत्री थी। कल्लू के अनुसार, उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। सुबह करीब छह बजे उसकी मां ने घर में चूल्हा जलाकर दूध गर्म करने के लिए रख दिया और बाहर पानी लेने गई थी। तभी चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।

झोपड़ी में सो रही कल्लू की तीन वर्षीय बेटी सुनीता आग की लपटों से घिर गई और जलकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: क्या यूनीपोल और होर्डिंग्स लगाने का गठजोड़ जारी रहेगा

संबंधित समाचार