उन्नाव: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे समाज कल्याण विभाग कर्मी, कारें हुईं बुरी तरह क्षतिग्रस्त
उन्नाव। निरीक्षण को जा रहे समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी की कार पेट्रोल पम्प से निकलते समय दूसरी कार से भिड़ गयी। इस हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन उन पर सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। मामले की सूचना पर पहुंची चैकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। हलांकि …
उन्नाव। निरीक्षण को जा रहे समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी की कार पेट्रोल पम्प से निकलते समय दूसरी कार से भिड़ गयी। इस हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन उन पर सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। मामले की सूचना पर पहुंची चैकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। हलांकि बाद में दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया।
सदर कोतवाली की मगरवारा चैकी क्षेत्र के अकरमपुर स्थित पेट्रोल पम्प से गाड़ी में ईंधन भराकर निकल रही हुंडई कार कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी से भिड़ गयी। इस हादसे में दोनों कार सवार बाल बाल बच गए। जबकि दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
पेट्रोल पम्प से निकल रही कार में समाज कल्याण विभाग विनोद सिंह पु. विपिन सिंह व उनके साथी थें जो किसी जांच के सिलसिले में शुक्लागंज जा रहे थें। हादसे की सूचना पर मगरवारा चैकी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। चैकी प्रभारी प्रेम नारायण सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। दोनों की ओर से किसी प्रकार की कानून कार्रवाई से इंकार किया गया।
यह भी पढ़ें: दो माह पूर्व भी मिली थी गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी
