सहारनपुर: बदमाशों से मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लूट की नाकाम कोशिश कर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मंगलवार को बताया कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लूट की नाकाम कोशिश कर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मंगलवार को बताया कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों ने हरिद्वार के भगवानपुर निवासी दंपत्ति को राजमार्ग पर रोक कर लूटने का प्रयास किया।

बदमाशों ने मोटर साइकिल सवार महिला श्रीमती लता से पर्स छीनने का असफल प्रयास किया। इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ से घिरता देख बदमाश भाग गये। उन्होंने बताया कि इन बदमाश देर शाम हरिद्वार के गांव झबरेड़ा निवासी नौशाद और उसकी पत्नी से दस हजार रुपए की नकदी, मोबाइल फोन और पर्स लूटकर फरार हो गए। बिहारीगढ़ पुलिस इन बदमाशों की तलाश में लगी रही और रात में खुशालीपुर के जंगल में नदी के पास बदमाशों को घेर लिया।

घिरने पर बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कांस्टेबल हर्ष तोमर घायल हो गये। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश नीतेश पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। नीतेश मुजफ्फरनगर के थाना मंड़ी के गांव सीलाजुट्टी की रहने वाला है। उसका दूसरा साथी सोनू, निवासी खालापार शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर, किसी तरह से जान बचाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर सेंट्रल बैंक के लॉकरों से फिर गायब हुए जेवरात, व्यापारी कल करेंगे पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

संबंधित समाचार