बुलंदशहर: बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की चोरी की 13 मोटरसाइकिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले के अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पांच दिन में इन बदमाशों ने 18 मोटरसाइकिल चोरी की है। अचानक जिले में मोटरसाइकिल चोरी घटनाओं ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया हैं। खुर्जा पुलिस ने एक बदमाश को ट्रेस कर चार बदमाशों को पकड़ …

बुलंदशहर। जिले के अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पांच दिन में इन बदमाशों ने 18 मोटरसाइकिल चोरी की है। अचानक जिले में मोटरसाइकिल चोरी घटनाओं ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया हैं।

खुर्जा पुलिस ने एक बदमाश को ट्रेस कर चार बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों की निशानदेही पर 13 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। चारों बदमाशों की पहचान जुनैद, नदीम, फुरकान और अफजाल के तौर पर हुई है।

कम दामों में बेचते थे मोटरसाइकिल

SSP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। चारों की निशानदेही पर चोरी की गई 13 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। सभी आरोपी मेरठ के थे। यहां से मोटरसाइकिल चोरी कर मेरठ में सस्ते दामों में बेच देते थे।

पढ़ें-लाल निशान के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 360.79 अंकों की गिरावट

संबंधित समाचार