हरदोई: बोलेरो सवार बदमाशों ने असलहा लगाकर ज्वेलर्स को लूटा, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने की लूट। दुकान बंद कर झोले में जेवरात रखकर घर जाते समय असलहा धारियों ने बाइक के आगे बोलेरो खड़ी करके बैग छीनकर चले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। बताया गया मल्लावां कोतवाली …
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने की लूट। दुकान बंद कर झोले में जेवरात रखकर घर जाते समय असलहा धारियों ने बाइक के आगे बोलेरो खड़ी करके बैग छीनकर चले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
बताया गया मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबटमऊ का मजरा मुचुआपुर निवासी उमेश कुमार बेटा रमईलाल की मटियामऊ चौराहे पर उमेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। जहां पर मंगलवार की शाम दुकान बंद करके झोले में सोने चांदी के जेवर रखकर वह बाइक से घर जा रहा था। रमपुरवा मोड़ से पहले कार एवं बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने असलहा लगाकर बैग छीन कर फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने जांच पड़ताल करते हुए घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मामले की जांच पड़ताल की है। वही सर्राफा व्यापारी उमेश कुमार ने बताया कि लगभग 10 लाख के जेवरात बैग में थे। जो पूरा बैग लेकर के फरार हो गए। घटना से नागरिकों में दहशत व्याप्त है।
यह भी पढ़ें-वाराणसी: मां बागेश्वरी देवी के मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगे जयकारे
