चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप के तेज झटके, 5.1 मैग्नीट्यूड मापी गई तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के यिबिन शहर के जिंगवेन काउंटी में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार बुधवार सुबह 7:50 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गयी। इसका केंद्र 28.22 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.03 डिग्री …

बीजिंग। दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के यिबिन शहर के जिंगवेन काउंटी में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार बुधवार सुबह 7:50 बजे महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गयी। इसका केंद्र 28.22 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.03 डिग्री पूर्वी देशांतर पर धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

वहीं प्रांत के देलिंगा शहर में भूकंप का केंद्र शहर से 126 किमी दूर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र 4,410 मीटर की ऊंचाई पर एक निर्जन क्षेत्र में स्थित था। डेलिंगा के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, भूकंप के केंद्र के 20 किमी के भीतर कोई गांव नहीं था।

संबंधित समाचार