रायबरेली: स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली, किया जागरुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बुधवार को नगरीय क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर जागरूकता पैदा की है। प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद और उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के बच्चों और विकास खण्ड के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को हरी झंडी दिखाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ऊंचाहार अनिल कुमार त्रिपाठी और बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यजीत …

रायबरेली। बुधवार को नगरीय क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर जागरूकता पैदा की है। प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद और उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के बच्चों और विकास खण्ड के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को हरी झंडी दिखाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ऊंचाहार अनिल कुमार त्रिपाठी और बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यजीत सिंह ने रवाना किया।

रैली नगर पंचायत ऊंचाहार से प्रारंभ होकर, ऊंचाहार चौराहे,बस स्टाप होते हुए, फड़, गायत्री नगर से होकर, पुनः नगर पंचायत ऊंचाहार के सामने पूर्ण हुई। रैली में कोतवाली ऊंचाहार के उपनिरीक्षक अनिल कुमार  , कांस्टेबल संतोष कुमार, ने यातायात व्यवस्थित करते हुए रैली को सहयोग प्रदान किया। रैली में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के विभिन्न नारों का उद् घोष कर  जनमानस को  जागरूक किया।

रैली के समापन पर बीइओ ऊंचाहार ने सभी विद्यालयों को अपने सेवित क्षेत्र में बालगणना करके  बच्चों का  सौ फीसदी  नामांकन करने के लिए निर्देशित किया। रैली का आयोजन शैलेन्द्र पाण्डेय ,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय और अतीश कुमार  के कुशल दिशा निर्देशन में हुआ|

रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह,एआरपी अश्विनी कुमार शुक्ल, हरिशरण मौर्या, वेद प्रकाश, लाखन सिंह, जीतेन्द्र सिंह, रजनीश सिंह,अंजू यादव , प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद और उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के समस्त स्टाफ और विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

पढ़ें- Russia-Ukraine War: वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, मैक्रों रूसी सैनिकों द्वारा किए गए युद्ध अपराधों की जांच में मदद को तैयार

संबंधित समाचार