रायबरेली: छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षक बर्खास्त, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रायबरेली। छात्रों के बीच आपसी विवाद में एक छात्र को पीटने के आरोपित शिक्षक को वित्तविहीन कॉलेज के प्रबंधक ने हटा दिया है। उसके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। मामला शिवगढ़ के न्यू पब्लिक एकादमी इंटर कालेज भवानीगढ़ का है। इस कॉलेज में कुछ दिन पूर्व छात्रों में आपसी विवाद हुआ था। …
रायबरेली। छात्रों के बीच आपसी विवाद में एक छात्र को पीटने के आरोपित शिक्षक को वित्तविहीन कॉलेज के प्रबंधक ने हटा दिया है। उसके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। मामला शिवगढ़ के न्यू पब्लिक एकादमी इंटर कालेज भवानीगढ़ का है।
इस कॉलेज में कुछ दिन पूर्व छात्रों में आपसी विवाद हुआ था। जिसमें पास खड़े एक छात्र रजत श्रीवास्तव को शिक्षक सूरज पांडेय ने बुरी तरह मारा पीटा था। इस घटना को लेकर छात्र के अभिभावकों ने खासा हंगामा भी किया था और थाना में शिक्षक के विरुद्ध मुकदना भी दर्ज कराया था।
अब बुधवार को कालेज के प्रबंधक विवेक वाजपेई ने कार्रवाई की है। उन्होंने आरोपित शिक्षक की कॉलेज में सेवाएं समाप्त कर दी है।
पढ़ें- कानपुर: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ध्वज स्थापना कर शुरू की रामनवमी की तैयारियां
