कन्नौज में चाचा शिवपाल के सवाल पर तिलमिलाए अखिलेश!, मीडियाकर्मियों से कहा- इन बातों पर न करें समय बर्बाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख और चाचा शिवपाल यादव के बीच लगता है सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब बुधवार को कन्नौज में मीडियाकर्मियों ने उनसे चाचा शिवपाल के बारे में बात की। इस पर अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप इन बातों …

कन्नौज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख और चाचा शिवपाल यादव के बीच लगता है सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब बुधवार को कन्नौज में मीडियाकर्मियों ने उनसे चाचा शिवपाल के बारे में बात की। इस पर अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप इन बातों पर समय बर्बाद नहीं करिये।

बता दें कि मीडियाकर्मियों ने सपा प्रमुख से पूछा था कि शिवपाल यादव आजकल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। वो धड़ाधड़ ट्वीट कर रहे हैं। गठबंधन कैसा परफॉर्म कर रहा है? इस सवाल पर अखिलेश भडक गए और जवाब दिया कि आप इन बातों पर अपना टाइम वेस्ट न कीजिए।

इस दौरान सपा प्रमुख बीजेपी पर भी हमलावर रहे। उन्होंने बीजेपी को लोकतंत्र का सीरियल किलर बताया। सपा सुप्रीमो ने कहा कि लोकतंत्र में वोट को कैसे लूटा जाता है, इस मामले में बीजेपी एक्सपर्ट है। उन्होंने कहा कि बीजेपी से साफ सुथरे चुनाव की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने इसके साथ ही बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें: कानपुर: 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 

संबंधित समाचार