बहराइच: अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नानपारा के एक गांव निवासी युवती के साथ अपहरण और दुष्कर्म की वारदात देने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई करने के निर्देश नानपारा पुलिस को दिए थे। जिस पर सीओ डॉक्टर जेबी यादव के निर्देशन में पुलिस ने अभियान चलाया। …

बहराइच। कोतवाली नानपारा के एक गांव निवासी युवती के साथ अपहरण और दुष्कर्म की वारदात देने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई करने के निर्देश नानपारा पुलिस को दिए थे। जिस पर सीओ डॉक्टर जेबी यादव के निर्देशन में पुलिस ने अभियान चलाया।

नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते सप्ताह एक युवती के साथ विश्वनाथ गांव निवासी अरविंद सोनकर पुत्र शिव प्रसाद ने अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उप निरीक्षक रवि कुमार यादव की टीम ने अरविंद सोनकर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि युवती के बयान और मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: कानपुर देहात: जीजा और साली ने ट्रेन के आगे कूदकर करी आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार