कानपुर देहात: किशोर न्याय बोर्ड ने जारी किए गवाहों के खिलाफ जमानती वारंट,पुलिस को दी कड़ी हिदायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। कानपुर के चौबेपुर में हुए बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का सबसे खास अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था और वही अमर दुबे से शादी करके 2 दिन पहले पहुंची बिकरु गांव उसकी नाबालिक पत्नी को बिकरु कांड व फर्जी सिम का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज …

कानपुर देहात। कानपुर के चौबेपुर में हुए बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का सबसे खास अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था और वही अमर दुबे से शादी करके 2 दिन पहले पहुंची बिकरु गांव उसकी नाबालिक पत्नी को बिकरु कांड व फर्जी सिम का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद से लगातार एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी जेल में बंद चल रही हैं।

मंगलवार को फर्जी सिम मामले में अभियोजन के गवाह को किशोर न्याय बोर्ड में पेश होना था लेकिन लगातार गवाहों को पेश करने पुलिस फेल हो रही। गवाहों के पेश न कर पाने को लेकर बोर्ड ने पुलिस की कड़ी फटकार लगाई और गवाहों को जल्द से जल्द बोर्ड में पेश करने की कड़ी हिदायत दी है।

नहीं पेश हो रहा है गवाह
एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी के खिलाफ फर्जी सिम रखने के आरोप में कानपुर थाने की चौबेपुर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करके मामले में अभियोजन की ओर से 3 गवाह बनाए थे।मामला गवाही पर आने के बाद से ही तीनों गवाहों ने टाला मटोली शुरू कर दी और एक तारीख पर गवाह संतराम आया लेकिन बिना गवाही दिए ही बीमार होने की बात कहकर चला गया।उसके बाद से अभियोजन की ओर से कोई गवाह नहीं पेश हुआ।

जारी हुआ वारंट
किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस एक बार गवाहों को फिर पेश नहीं कर पाई जिसके बाद बोर्ड ने नाराजगी जाहिर करते हुए तीनों गवाह महेश निवासी कृष्णानगर लखनऊ,संतराम निवासी मदारीपुर व जयराम निवासी रतनपुर कालोनी कानपुर के खिलाफ 10 हजार रुपए में जमानती बंधपत्र पर वारंट जारी किया है। वही गवाहों का कोर्ट में पेश न होने से पुलिस का पक्ष गलत साबित हो रहा है और अब पुलिस पर ही सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।

यह भी पढ़ें-कानपुर देहात: जीजा और साली ने ट्रेन के आगे कूदकर करी आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार