बहराइच: मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सकों के बीच फिर हुई मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मेडिकल कॉलेज में  बीएसएल लैब-2 में तैनात एक चिकित्सक ने दूसरे चिकित्सक पर दुर्व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। मेडिकल कॉलेज की बीएसएल-2 लैब में तैनात डॉ. आनंद प्रकाश मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है …

बहराइच। मेडिकल कॉलेज में  बीएसएल लैब-2 में तैनात एक चिकित्सक ने दूसरे चिकित्सक पर दुर्व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। मेडिकल कॉलेज की बीएसएल-2 लैब में तैनात डॉ. आनंद प्रकाश मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की दोपहर जब वह ड्यूटी करने लैब में पहुंचे तो वहां इशान परासर व गीता यादव पहले से बैठे थे।

बातों-बातों में उन्होंने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया फिर मारपीट करते हुए चश्मा भी तोड़ दिया। डॉ. आनंद का कहना है कि बीते तीन माह से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष से इशान परासर ने बताया कि उन्हें बेबुनियाद तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। मामले की जानकारी प्राचार्य अनिल कुमार साहनी को दी गई है। जांच टीम गठित कर मामले की जांच की जाएगी। देर शाम तक प्राचार्य, सीएमएस व अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के बीच मामले को लेकर बैठक जारी रही।

अगर पीड़ित डॉक्टरों की सुने तो उनका सीधा आरोप है कि जो भी डॉक्टर मेहनत और लगन से काम करता है उसे परेशान किया जाता है जो सीनियर डॉक्टर हैं काफी काफी दिनों तक ड्यूटी पर नहीं आते हैं फिर भी उनको हर महीने पूरी सैलरी मिलती है आरोप यह भी है यह सारा कांड प्रोफेसर अनिल कुमार साहनी व एसोसिएशन प्रोफेसर आशीष अग्रवाल के मिलीभगत से की जाती है प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को हर साल अपना लाइसेंस रिन्यूअल कराना पड़ता है रिन्यूअल कराने आए डॉक्टरों से मोटी रकम वसूली जाती है रुपए न देने पर उन्हें परेशान किया जाता है और उनका लाइसेंस रिन्यूअल नहीं किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Maradona Jersey Auction: माराडोना की जर्सी की होगी नीलामी, 40 करोड़ रुपये की बोली लगने की उम्मीद

संबंधित समाचार