बरेली: वेतन कटौती के संबंध में प्राचार्य और अधिकारियों से मिले कर्मचारी
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी बुधवार को वेतन कटौती के मामले को लेकर प्राचार्य डा अनुराग मोहन और अधिकारियों से मिले। कर्मचारियों ने सबसे पहले प्राचार्य से राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार के स्वागत कार्यक्रम को स्थान एवं उनकी उपस्थिति को निवेदन किया। इसके साथ हड़ताल की अवधि के तीन दिन के वेतन …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी बुधवार को वेतन कटौती के मामले को लेकर प्राचार्य डा अनुराग मोहन और अधिकारियों से मिले। कर्मचारियों ने सबसे पहले प्राचार्य से राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार के स्वागत कार्यक्रम को स्थान एवं उनकी उपस्थिति को निवेदन किया। इसके साथ हड़ताल की अवधि के तीन दिन के वेतन काटे जाने की बाबत भी स्पष्टीकरण मांगा ।
प्राचार्य ने कहा कि यदि अधिकारी कहेंगे तो वेतन नहीं कटेगा। जिसके बाद अस्थायी कर्मियों का एक 3 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय जाकर अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट एवं एडीएम सिटी से मिला। उन्हें अपनी समस्या बताईं। दोनों अधिकारियों ने प्राचार्य को वेतन न काटे जाने के निर्देश तत्काल फोन पर दिए।
कर्मियों की परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही जून माह के वेतन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सचिव और कर्मचारियों के बीच वार्ता कराकर समस्या समाधान कराने का भरोसा दिया।
वहीं, दूसरी तरफ प्राचार्य ने बुधवार को एक पत्र कर्मियों को विनियमित करने के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री को लिखा है, जिसकी प्रतिलिपि कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा को भी दी गयी है। अधिकारियों से मिलने वालों में जितेंद्र मिश्रा, हरीश मौर्य, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें-
बरेली: डॉक्टर के जीवन में आएंगी कई चुनौतियां, सदैव तत्पर रहें
