उन्नाव: गर्मी बढ़ते ही डायरिया व बुखार का हुआ हमला, 25 मरीज अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। मौसम में हो रहे बदलाव व गर्मी पडने से मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार से पीडित 25 मरीजों को भर्ती कराया गया। डायरिया के गंभीर मरीजों में छः बच्चे भी शामिल हैं। फिजीशियन और बालरोग विशेषज्ञों की माने तो इस समय जिला अस्पताल …

उन्नाव। मौसम में हो रहे बदलाव व गर्मी पडने से मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार से पीडित 25 मरीजों को भर्ती कराया गया। डायरिया के गंभीर मरीजों में छः बच्चे भी शामिल हैं। फिजीशियन और बालरोग विशेषज्ञों की माने तो इस समय जिला अस्पताल आने वाले मरीजों में साठ प्रतिशत पारा चढने के कारण गर्मी में होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं।

जिला अस्पताल पहुंचे 1292 मरीजों ने बुधवार को पर्चा बनवाकर पंजीकरण कराया। फिजीशियन डा. आलोक पांडेय, डा. अमित श्रीवास्तव, डा. कौशलेंद्र और चेस्ट फिजीशियन डा. शोभित अग्निहोत्री तथा बाल रोग विशेषज्ञ डा. ब्रजकुमार की मानी जाए तो पांच सौ से अधिक मरीज जुकाम, बुखार व खांसी और डायरिया से पीडित 12 मरीज आए हैं।

जिनमें जेंबा व असफाक निवासी तालिब सरांय, निजा निवासी कसांई चैराहा, रामरती निवासी खरगौरा आसीवन, श्यामपाल निवासी अजगैन, अनुरूद्ध निवासी बडा चैराहा सदर, शुभी निवासी बनी गंगाघाट, 2 माह की परी निवासी मसवासी, राजेश निवासी एबीनगर, 5 माह का दीपक निवासी अमिलाह अचलगंज, शिवकांती निवासी आर्दश नगर व ढाई वर्ष की प्रगति निवासी आर्दश नगर भर्ती किए गए।

यह भी पढ़ें: एटीएस से पूछताछ में मुर्तजा ने उगले राज, बताया- पूरी दुनिया इस्लाम की दुश्मन, इसलिए उठाए हथियार!

संबंधित समाचार