NEET-UG 2022: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 जुलाई को होगी परीक्षा
नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी और 6 मई तक परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा। हालाकि परीक्षा शुल्क जमा करने …
नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी और 6 मई तक परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा। हालाकि परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 7 मई निश्चित की गई है। वहीं आवेदन पत्र में सुधार और एडमिट कार्ड जारी करने की डेट्स बाद में घोषित की जाएंगी।
बता दें इस साल कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के साथ नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इन में एडमिशन में कोई भी अधिकतम आयु सीमा ना होना एवं छात्रों के लिए आंतरिक विकल्प का ऑप्शन होना जैसे बदलाव शामिल हैं। नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि 6 अप्रैल 2022 से शुरु हो चुकी है जिसकी लास्ट डेट 6 मई 2022 है। वहीं शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 7 मई 2022 रखी गई है और परीक्षा की तारीख 17 जुलाई 2022 है।
नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन करने पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1600 रुपए आवेदन शुल्क तौर पर जमा करने होंगे। वहीं ईडब्ल्यूएस, ओबीई एनसीएल के लिए 1500 एवं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹900 आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-
प्रयागराज: एमएनएनआईटी कॉलेज में बीटेक के छात्र लोकेश को अमेजॉन से मिला 1 करोड़ 18 लाख का पैकेज
