IPL 2022: पैट कमिंस की आतिशी पारी देख मुरीद हुए शाहरुख खान, कहा- मैं भी आंद्रे रसेल की तरह डांस करना चाहता हूं
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। मैच में केकेआर टीम के ऑलराउंडर पैट कमिंस ने 14 बॉल पर फिफ्टी जड़कर सबका दिल जीत लिया। जीत के बाद आंद्रे रसेल ने कमिंस के चारों ओर घूमते हुए शानदार डांस किया। …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। मैच में केकेआर टीम के ऑलराउंडर पैट कमिंस ने 14 बॉल पर फिफ्टी जड़कर सबका दिल जीत लिया। जीत के बाद आंद्रे रसेल ने कमिंस के चारों ओर घूमते हुए शानदार डांस किया। केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान भी पैट कमिंस की आतिशी पारी के मुरीद हो गए। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर टीम के नाम एक संदेश दिया और कहा कि उनका दिल भी आंद्रे रसेल की तरह नाचना चाह रहा है।
Wow again!!! @KKRiders boys!! pic.twitter.com/ctt0ZQ7vVC
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 6, 2022
शाहरुख का ट्वीट
शाहरुख ने ट्वीट में लिखा- पैट कमिंस, मैं भी आंद्रे रसेल की तरह ही डांस करना चाहता हूं। साथ ही बाकी खिलाड़ियों की तरह ही तुमको गले भी लगाना चाहता हूं। वाह, केकेआर ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा और क्या कहूं। ‘PAT’ DIYE CHAKKE!!!’।
@patcummins30 I want to dance like Andre & hug u like the whole team did. Wow well done @KKRiders and what else is there to say!!!…’PAT’ DIYE CHAKKE!!!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 6, 2022
पैट कमिंस ने 15 बॉल पर ताबड़तोड़ 56 रन बनाए
आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई टीम ने सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी के बदौलत चार विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने पांच विकेट पर 162 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। केकेआर के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने आते ही धमाल मचा दिया। उन्होंने 15 बॉल पर ताबड़तोड़ तरीके से 56 रन बनाए। इस दौरान कमिंस ने छह छक्के और चार चौके जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 373.33 का रहा।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : मुश्किल में फंसे जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा, 10 प्रतिशत जुर्माने के साथ लगाई गई फटकार, जानिए क्यों?
