तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी, मौके पर दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत चैनपुरा गांव के समीप बृहस्पतिवार तड़के सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से एक मोटरसाइकिल के टकरा जाने से उस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बटियागढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि यह हादसा बुधवार-बृहस्पतिवार की रात्रि करीब दो बजे …

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत चैनपुरा गांव के समीप बृहस्पतिवार तड़के सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से एक मोटरसाइकिल के टकरा जाने से उस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बटियागढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि यह हादसा बुधवार-बृहस्पतिवार की रात्रि करीब दो बजे बटियागढ़-नरसिंहगढ़ मार्ग पर हुआ। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान आशीष राठौर (35) और महेंद्र पटेल (35) के रूप में की गई है। मिश्रा ने बताया कि हादसे के वक्त ये छतरपुर की ओर से दमोह अपने घर लौट रहे थे।

 



ये भी पढ़ें-

आईएनएस विक्रांत घोटाले को लेकर राज्यसभा में हंगामा 

संबंधित समाचार