मुरादाबाद : DPS में अभिभावकों ने किया हंगामा, कहा- बच्चों को नहीं मिल रही ट्रांसपोर्ट की सुविधा
मुरादाबाद, अमृत विचार।ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं मिलने पर डीपीएस स्कूल में छात्रों और अभिभावकों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं दे रहा है। इससे बच्चों की पढाई पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं अभिभावकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ …
मुरादाबाद, अमृत विचार।ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं मिलने पर डीपीएस स्कूल में छात्रों और अभिभावकों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं दे रहा है। इससे बच्चों की पढाई पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं अभिभावकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर अभिभावकों ने कई बार स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। लेकिन अभी तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। बल्कि अब तो स्कूल के प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के फोन तक उठाने बंद कर दिए हैं।
लगातार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर गुरुवार को अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल में एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया। इस प्रदर्शन में शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी पर्दे के पीछे रहकर समर्थन दिया। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल सुविधा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। जिसका खामियाजा अभिभावक व बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। अभिभावकों की मानें तो स्कूल में ट्रांसपोर्टेशन न होने से उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि काफी काफी दूर से बच्चों को स्कूल छोड़ने आना पड़ता है। इससे कारोबार और नौकरी दोनों पर प्रभाव पड़ता है।

फिलहाल ट्रांसपोर्टेशन सुविधा शुरू करने को लेकर अभिभावक व स्कूल प्रशासन के बीच एक-दो घंटे गहमागहमी चली। उसके बाद स्कूल प्रशासन हल नहीं निकाल सका। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन को चेतवानी दी है कि अगर स्कूल सुविधा नहीं शुरू की गई तो प्रशासन से लिखित शिकायत की जाएगी। वहीं आज फिर अभिभावकों दोबारा इकट्ठा होकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्या से बात की, लेकिन उन्होंने बात करने से साफ इंकार कर दिया। सूत्रों की माने तो स्कूल का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त हो चुका है। क्योंकि प्रबंधन द्वारा पुनर्रावृति नहीं कराया गया था। इससे स्कूल प्रशासन नए दाखिले भी नहीं कर रहा है।
ये भी पढ़ें : क्राइम सिटी बनने चली पीतल नगरी, गंभीर अपराध में टॉप पर मुरादाबाद
https://youtu.be/Jpt9sCmk1Y0
