बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के नौवनपुरवा गांव निवासी विवाहिता का शव मकान में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरनवा के मजरा नौवनपुरवा निवासी संगीता (30) पत्नी विजय बहादुर का परिवार में बुधवार शाम को विवाद हुआ। इसके बाद वह कमरे में …
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के नौवनपुरवा गांव निवासी विवाहिता का शव मकान में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरनवा के मजरा नौवनपुरवा निवासी संगीता (30) पत्नी विजय बहादुर का परिवार में बुधवार शाम को विवाद हुआ। इसके बाद वह कमरे में चली गई। शाम सात बजे के आसपास विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विवाहिता के मौत की जानकारी थाने में दी गई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व संगीता का विवाह हुआ था। मृतका के दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। जांच की रही है। मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी गई है।
पढ़ें-हल्द्वानी: बारिश नहीं हुई तो सेब की मिठास पड़ सकती है फीकी, वैज्ञानिकों ने दिए सुझाव
