रायबरेली: पैतृक संपत्ति बंटवारे के विवाद में अधेड़ को किया अधमरा, हालत गंभीर
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के एहारी बुजुर्ग में पैतृक भूमि व संपति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में सगे भाइयों ने ही अधेड़ को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है । उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया है। उपरोक्त गांव निवासी रामनिरन्तर तिवारी का सगे भाइयों से पैतृक जमीन व अन्य संपत्ति …
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के एहारी बुजुर्ग में पैतृक भूमि व संपति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में सगे भाइयों ने ही अधेड़ को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है । उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया है।
उपरोक्त गांव निवासी रामनिरन्तर तिवारी का सगे भाइयों से पैतृक जमीन व अन्य संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह वो पेड़ में महुआ बीनने गए थे। आरोप है कि उसी समय उसके सगे भाइयों ने लाठी डंडे व कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गए। और बात विवाद व गालीगलौज करते हुए उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मारपीट देखकर गांव के आसपास के मौजूद लोग दौड़े, तब अधेड़ को छोड़कर वह लोग भाग गए । गांव के लोगों के पहुंचने पर ही उसकी जान बच सकी है ।
ग्रामीणों ने सूचना देकर मौके पर एंबुलेंस बुलवाया और घायल पड़े अधेड़ को सीएचसी ऊंचाहार भेजवाया है । सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर दशा को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल ने बताया कि उसके सगे भाइयों द्वारा उसे पैतृक संपत्ति सम्पत्ति में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। आये दिन वो लोग उसके साथ मारपीट किया करते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल व्यक्ति को सीएचसी लाया गया था ,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
पढ़ें-मथुरा में गोवर्धन की परिक्रमा करने आई किशोरी से पुजारी ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, भेजा जेल
