हरदोई: शराब बोलकर पिलाया जहरीला सैनिटाइजर, दो किसानों की हुई मौत, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खेत पर काम कर रहे दो किसानों को शराब बताकर जहरीला सैनिटाइजर पिला दिया गया। जिसके चलते दोनों की हालत बिगड़ गई। जिन्हे आनन-फानन में हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते इस तरह दोनों की हत्या की गई। पुलिस …

हरदोई। खेत पर काम कर रहे दो किसानों को शराब बताकर जहरीला सैनिटाइजर पिला दिया गया। जिसके चलते दोनों की हालत बिगड़ गई। जिन्हे आनन-फानन में हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते इस तरह दोनों की हत्या की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताते है कि बघौली थाने के जरेरा निवासी 50 साल के अनिल तिवारी पुत्र सालिगराम तिवारी और इसी गांव का 48 साल के देशराज पुत्र रामभरोसे बुधवार को खेत पर काम कर रहे थे। वहीं पर गांव का पप्पू पुत्र रामरक्षा भी मौजूद था। बताया गया है कि पप्पू ने अनिल और देशराज को आवाज़ दे कर किसी बहाने से अपने पास बुलाया।

कुछ देर हुई बातचीत के बाद पप्पू ने दोनों के सामने कोल्डड्रिंक की बोतल रखते हुए उसमें शराब होने की बात कही। पप्पू के कहने के मुताबिक अनिल व देशराज ने बोतल गटक ली। इसके बाद घर पहुंचने पर दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में घर वालों ने दोनों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पर अनिल व देशराज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अनिल तिवारी के इकलौते बेटे संजीव तिवारी का आरोप है कि पप्पू ने पुरानी रंजिश के चलते धोखे से ज़हर दे कर उसके पिता की हत्या कर दी। अनिल की सात बेटियां और एक बेटा है। जबकि देशराज के तीन बेटे और एक बेटी है। इधर कुछ लोगों का कहना है कि अनिल और देशराज की मौत होने की खबर सुनते ही पप्पू गांव से कहीं फरार हो गया है।

वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि फिलहाल उसे तहरीर नहीं मिली है। मामला काफी संगीन है। गहराई से जांच-पड़ताल की जाएगी।

पढ़ें- गाजियाबाद में लूट के इरादे से सुनार की दुकान में घुसे नकाबपोश, चलाई गोली, बेटा घायल

संबंधित समाचार