बाराबंकी: जेवरात उतरवाकर रफूचक्कर हुआ नकली बाबा, भविष्य बताकर लोगों को कर रहा था गुमराह
बाराबंकी। भविष्य बता कर दो नकली बाबा एक परिवार के महिलाओं के जेवरात उतरवा कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि सुराग लग गया है। जल्द ही दोनों ठग गिरफ्त में होंगे। गुरुवार सुबह पूरे मिठाई वार्ड नगर पंचायत हैदरगढ़ के निवासी जगदीश सोनी व …
बाराबंकी। भविष्य बता कर दो नकली बाबा एक परिवार के महिलाओं के जेवरात उतरवा कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि सुराग लग गया है। जल्द ही दोनों ठग गिरफ्त में होंगे। गुरुवार सुबह पूरे मिठाई वार्ड नगर पंचायत हैदरगढ़ के निवासी जगदीश सोनी व उसकी माता और पत्नी ने मोहल्ले में आए दो नकली बाबाओं को घर ले जाकर अपना भविष्य जानने के लिए घर के अंदर ले गए।
जहां पर बाबाओं ने उनसे अक्षत के लिए चावल मांगे, और उनका बीता हुआ भविष्य बताने लगे। बीती घटनाएं बाबा ने सही बता दी जब बाबा जान गए कि यह लोग मुझ पर विश्वास करने लगे हैं तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे बेटे का एक पैर दर्द कर रहा है मां और पत्नी ने कहा हां बाबा उसके बाद बाबा ने कहा कि एक मुर्गा की टांग काटकर लोग टोटका किए थे। जिसे यह लॉघ गया था जिससे उसका पैर में दर्द बना रहता हैं।
मैं पैर सही कर दूंगा और आपकी घर की सारी ग्रह बाधा भी दूर कर दूंगा। लेकिन इसके लिए 2 किलोमीटर दूर मुझे पूजा करनी पड़ेगी, और पूजा में सोना चांदी के गहने घर में जो भी रखे हो वह मुझे लाकर दे दो और मैं शीघ्र पूजा करके घर वापस आकर जेवर तुम्हें वापस कर दूंगा । बेटे, मां, बहू ने बाबा की बात मान ली और अपने अपने मंगलसूत्र गले से उतारकर उन्हें दे दिया और कहा मैं बहुत गरीब हूं और मेरे पास सोने चांदी के आभूषण नहीं है दोनो बाबा ने एक एक मंगलसूत्र को लेकर मोटरसाइकिल स्टार्ट करके चले गए फिर काफी देर तीनों इंतजार करते रहे ,लेकिन बाबा का कुछ अता पता नहीं चल सका ।
तीनों पीड़ित पड़ोसी विकास पांडे से सारा हाल बताया । पड़ोसी विकास पांडे की मदद से पीड़ित परिवार में चौकी में शिकायत की। चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय का कहना है कि बाबाओं का फोन नंबर मिल गया है फोन मिलाने पर कॉलर ट्यून में मिर्जापुर के निवासी सागर तिवारी का नाम लिखकर आ रहा है मोबाइल ट्रेस करके ठगों का पता पुलिस लगाकर उन्हें शीघ्र दबोच लेगी।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: पुलिस के हत्थे चढ़ा PNB कैश लूट मामले का सातवां आरोपी, बरामद हुए एक लाख रुपए
