रामपुर : दीवारों पर चस्पा की गई बड़े बकायेदारों की सूची
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर बकाया राजस्व वसूली में तेजी से लगे स्थानीय प्रशासन ने अब क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की सूची को सार्वजनिक भी कर दिया है। तहसील क्षेत्र के 21 बड़े बकायेदारों के यह सूची हाइवे स्थित कोतवाली गेट, मंडी समिति कार्यालय की दीवार, तहसील परिसर समेत कई सार्वजनिक स्थानों …
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर बकाया राजस्व वसूली में तेजी से लगे स्थानीय प्रशासन ने अब क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की सूची को सार्वजनिक भी कर दिया है।
तहसील क्षेत्र के 21 बड़े बकायेदारों के यह सूची हाइवे स्थित कोतवाली गेट, मंडी समिति कार्यालय की दीवार, तहसील परिसर समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई है। इस सूची में तीन से लेकर पच्चीस लाख तक के बकायेदारों के नाम-पते शामिल हैं। सूची के अनुसार रायपुर गांव निवासी क्षेत्र के सबसे बड़े बकायेदार पर एचडीएफसी बैंक का लगभग साढ़े चौबीस लाख रुपया बकाया है।
हालांकि इनमें से चार बकायेदार आंशिक भुगतान के रूप में कुछ धनराशि जमा करा चुके हैं, जिसका विवरण भी इस सूची में अंकित है।इस बारे में एसडीएम ने बताया कि सूची सार्वजनिक करने का उनका उद्देश्य बकाया राजस्व वसूली को जल्दी से जल्दी प्राप्त करना है।
