बाराबंकी: MLC चुनाव के लिए शनिवार को डाले जाएंगे वोट, बनाए गए 15 मतदान केंद्र
बाराबंकी। स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद की सदस्यता के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही है। दोनों ही दल एक दूसरे के खिलाफ शह और मात का खेल खेल रहे हैं। पलड़ा किसका भारी होगा यह तो …
बाराबंकी। स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद की सदस्यता के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही है। दोनों ही दल एक दूसरे के खिलाफ शह और मात का खेल खेल रहे हैं। पलड़ा किसका भारी होगा यह तो मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अंगद सिंह और समाजवादी पार्टी ने राजेश कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। एक निर्दल प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। इस चुनाव में सपा और भाजपा उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। दोनों ही दलों का जिले के तीन तीन विधानसभा क्षेत्रों पर कब्जा है। ब्लॉकों में यदि भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी है तो नगर पंचायतों में समाजवादी पार्टी के पास सर्वाधिक सीटें हैं। हालांकि जिला पंचायत पर भी भाजपा का का ही कब्जा है।
क्रास वोटिंग कराने की जुगत में दोनों ही राजनीतिक दल
इस चुनाव में क्रास वोटिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दोनों ही दल एक दूसरे के खेमे में सेंध लगा रहे हैं। चुनाव अपने पाले में करने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। धनबल बाहुबल के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने में सत्ता की हनक का भी सहारा लिया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद भारतीय जनता पार्टी समाजवादी खेमे के वरिष्ठ नेता राम नाथ वर्मा और निंदूरा ब्लॉक से प्रमुख का चुनाव लड़ चुके कुलदीप शुक्ला राजन को अपने खेमे में लाने में सफल रही है। ऐन वक्त पर चुनाव का रुख मोड़ने की कोशिश में दोनों ही दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
189 निरक्षरों ने मांगा सहायक
जिले में कुल 2854 मतदाता इस चुनाव में मतदान करेंगे। जिसमें 1576 पुरुष और 1278 महिलाएं मतदान करेंगी। 406 जनप्रतिनिधि निरक्षर हैं। इनमें से 189 ने मतदान के लिए सहायक मांगा है। चीन सहायकों के सहारे ही राजनीतिक दल अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं।
इन स्थानों पर डाले जाएंगे वोट
जिले में मतदान के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बंकी ब्लॉक, नगर पंचायत बंकी, नगर पालिका बाराबंकी तथा जिला पंचायत सदस्यों के वोट जिला पंचायत में पड़ेंगे। से सभी ब्लॉक क्षेत्रों का ऐप संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर डाला जाएगा। नगर पंचायतों के प्रतिनिधि भी अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालयों पर वोट डालेंगे।
पढ़ें–परीक्षाफल वितरण और विदाई समारोह में भावुक हुए छात्र, BIO ने वितरित किया परीक्षाफल
