बहराइच: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित, चलाया गया सफाई अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयुष्मान भारत पर भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़ा के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल एवं सामाजिक न्याय पकवाड़ा अभियान कार्यक्रम प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सेवा एवं देखभाल के तहत जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड, आपातकालीन वार्ड में रोगियों को फल वितरित किया …

बहराइच। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयुष्मान भारत पर भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़ा के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल एवं सामाजिक न्याय पकवाड़ा अभियान कार्यक्रम प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सेवा एवं देखभाल के तहत जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड, आपातकालीन वार्ड में रोगियों को फल वितरित किया गया।

अस्पताल परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, जिला महामंत्री डॉ जितेंद्र, पार्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, डॉक्टर डिंपल जैन, युवा मोर्चा क्षेत्रीय सदस्य एकता जयसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय जयसवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ज्योति सिंह, अभिलाषा दुबे, नगर अध्यक्ष भाजपा विपिन सैनी,

अजय प्रताप सिंह, अज्जू अजीत प्रताप सिंह ,नगर मंत्री युवा मोर्चा, नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव, आकाश जायसवाल, अमित वर्मा, कन्हैया सोनी, उत्तम गुप्ता, राजेश बाल्मीकि, विनय कुमार विश्वकर्मा, श्रवण शुक्ला विशाल गौड़, श्रीमती मोहिनी सोनी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।अभियान एवं कार्यक्रम प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह सामाजिक न्याय पकवाड़ा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाना है।

जिसमें सभी मोर्चा की सहभागिता होनी है। 7 अप्रैल को है नए गृह स्वामियों को 8 अप्रैल को नए गृह स्वामियों को एलईडी बल्ब या छोटा पौधा उपहार में देना प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत। 9 अप्रैल जल पूजन हर घर नल से जल पर कार्यक्रम होना है। 10 अप्रैल को किसान मोर्चा द्वारा पीएम किसान योजना पर किसान सभा, अनुसूचित मोर्चा द्वारा ज्योति फुले दिवस मनाया जायेगा।

इसके अलावा 11 अप्रैल युवा मोर्चा द्वारा कोविड-19 टीका करण योजना, 12 को पिछड़ा मोर्चा द्वारा गरीब कल्याण योजना , 13 को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा अनुसूचित जनजाति कल्याण और 15 अप्रैल स्वयं सहायता समूह अभिनन्दन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-सीओए के पूर्व प्रमुख विनोद राय ने कहा- कुंबले को लगता था उनके साथ अनुचित व्यवहार हुआ

संबंधित समाचार