रामपुर: प्रसव के दौरान शिशु की मौत, परिजनों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अपंजीकृत जच्चा बच्चा केंद्र पर प्रसव के दौरान लापरवाही होने पर शिशु की मौत हो गई। प्रसूता महिला के गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और बमुश्किल समझा कर लोगों को शांत कराया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के जिला नोडल धिकारी ने अपंजीकृत अस्पताल को सील कर दिया। …

रामपुर, अमृत विचार। अपंजीकृत जच्चा बच्चा केंद्र पर प्रसव के दौरान लापरवाही होने पर शिशु की मौत हो गई। प्रसूता महिला के गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और बमुश्किल समझा कर लोगों को शांत कराया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के जिला नोडल धिकारी ने अपंजीकृत अस्पताल को सील कर दिया।

बुधवार की रात नगर पंचायत नरपतनगर निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने नगर के मोहल्ला अगलगा स्थित सलमा जच्चा बच्चा केन्द्र पर भर्ती कराया। महिला चिकित्सक ने उपचार शुरूकर दिया। प्रसव के दौरान लापरवाही के चलते महिला की हालत बिगड़ गई। जिससे शिशु की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरूकर दिया। तब महिला चिकित्सक एवं स्टाफ मौके से खिसक लिया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचगई। हंगामा कर रहे लोगो को बमुश्किल शांत कराया। परिजन महिला को घर वापस लौट गए। जच्चा बच्चा केंद्र पर प्रसव के दौरान शिशु की मौत की सूचना मिलने पर गुरुवार को जिला नोडल अधिकारी डाक्टर देवेश चौधरी टीम शैलेंद्र कुमार व मोहम्मद आजम को साथ ले जच्चा बच्चा केन्द्र पर पहुंच गए। जच्चा बच्चा को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया ओर ताले डालकर फरार हो गए।

गली मोहल्लों में खुले पड़े अपंजीकृत क्लीनिक
स्वास्थ्य विभाग की सह पर गली मोहल्लों में धड़ल्ले से अपंजीकृत क्लीनक खुल रहे हैं। लेकिन साठगांठ के चलते कोई भी ऐसे अस्पतालों को बंद नहीं करवा पा रहा। स्वार में पहले भी कई बार शिशु और प्रसूता की मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ऐसे संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

सलमा जच्चा बच्चा केन्द्र पर शिशु की मौत के बाद सील कर दिया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -डॉ देवेश चौधरी, जिला नोडल अधिकारी

संबंधित समाचार