प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल से 8 कैदी रिहा, किराया देकर भेजा गया घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी का योगी सरकार ने प्रदेश भर की 48 जेलों में सजा पूरी होने के बाद अर्थदंड न भर पाने के कारण बंद 132 कैदियों को बुधवार को रिहा कर दिया। इनमे प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल के 8 कैदी भी शामिल है। जिन्हें रिहा किया गया। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ …

प्रयागराज। यूपी का योगी सरकार ने प्रदेश भर की 48 जेलों में सजा पूरी होने के बाद अर्थदंड न भर पाने के कारण बंद 132 कैदियों को बुधवार को रिहा कर दिया। इनमे प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल के 8 कैदी भी शामिल है। जिन्हें रिहा किया गया। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की मेकिंग नॉट फॉर गुड नामक एनजीओ की पहल पर यह निर्णय लिया है।

संस्था द्वारा कैदियों का जुर्माना भरे जाने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी कैदियों को रिहा कर दिया। नैनी सेंट्रल जेल वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने इस संबंध में बताया कि 8 कैदियों की करीब 26 हजार जुर्माना की राशि जमा कराके बुधवार को उन्हें रिहा किया गया। उन्होंने बताया की यह कैदी यहां विभिन्न मामलों में सजा काट रहे थे, सजा पूरी होने के बाद जुर्माना रकम न भरने के कारण इनकी सजा की अवधि बढ़ा दी गई थी।

वहीं, छत्तीसगढ़ की मेकिंग नॉट फॉर गुड नामक एनजीओ द्वारा कैदियों की जुर्माना रकम भरने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। साथ ही, इन्हें घर जाने के लिए किराया भी मुहैया कराया गया। आठ कैदियों में चार प्रयागराज व चार अन्य जिलों के है।

कैदियों को कारागार मंत्री का सुनाया गया पत्र

रिहा किए गए कैदियों को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का पत्र पढ़कर सुनाया गया है। जिसमे कैदियों को भविष्य में समाज की मुख्य धारा से जुड़कर जीवन जीने और जीवन में नकारात्मकता का भाव न लाने की बात कही गई थी।

इन कैदियों को नैनी सेंट्रल जेल से किया गया रिहा

रोहित पटेल जबलपुर

मोहम्मद अलीम करेली प्रयागराज

अकील धूमनगंज प्रयागराज

रवींद्र यादव, कीडगंज प्रयागराज

मोहम्मद फजलेश मीरगंज जौनपुर

रूप प्रसाद धूमनगंज प्रयागराज

अब्दुल सईद पिपरी कौशांबी

छुन्ना तिवारी श्रीनगर महोबा

यह भी पढ़ें:-नैनीताल के व्यवसायी की हादसे में मौत

संबंधित समाचार