मुरादाबाद : अगले दो दिनों में 43 पार पहुंचेगा तापमान, लू के थपेड़ों से बेहाल लोग
मुरादाबाद,अमृत विचार। अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। बीते तीन दिनों से महानगर का तापमान 41 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होने वाले हैं। 10 अप्रैल तक तापमान 43 के पार पहुंच सकता है। गुरुवार …
मुरादाबाद,अमृत विचार। अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। बीते तीन दिनों से महानगर का तापमान 41 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होने वाले हैं। 10 अप्रैल तक तापमान 43 के पार पहुंच सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से हवाएं चलती रहीं। सुबह से शाम तक तपिश बनी रही। सुबह आठ बजे से सूरज की किरणें जैसे आग उगल रही हैं। गर्म पछुआ हवाओं के कारण लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर धूप से बचने के लिए लोग गमछा या टोपी, महिलाएं दुपट्टा और दस्ताने पहने नजर आईं। गन्ने की दुकानों पर भी इन दिनों लोगों की भीड़ बनी हुई है। दोपहर तीन बजे पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि इस बार पश्चिमि विक्षोभ नहीं आने के कारण गर्मी ज्यादा रहेगी। इसके अलावा इन दिनों उत्तर-पश्चिम गर्म हवाएं राजस्थान से यूपी की ओर आ रही हैं। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में दो दिन बाद दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना है। लोगों को लू के थपड़ों का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित की गई संगोष्ठी, चिकित्साधिकारियों ने कहा- जीवनशैली में बदलाव लाकर करें बीमारियों से बचाव
