बहराइच: शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के हुजूरपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिक का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने हुजूरपुर पुलिस को महिला संबधी अपराध व अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि गुरुवार को सद्दाम खां पुत्र …

बहराइच। जिले के हुजूरपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिक का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने हुजूरपुर पुलिस को महिला संबधी अपराध व अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि गुरुवार को सद्दाम खां पुत्र वकील खां उर्फ नान्हू निवासी लखवापुर बहरैचा थाना हुजूरपुर के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य मुकदमा दर्ज था।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया था। टीम में उप निरीक्षक अर्जुन सिंह भदौरिया, कुलदीप सिंह, अवनीश यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने पौधरोपण कर दिया संदेश

संबंधित समाचार