सीतापुर: डीएम ने स्कूल चलो अभियान के तहत छात्रों को किया सम्मानित
सीतापुर। खैराबाद विकास खंड के रामकोट स्थित कम्पोजिट विद्यालय में गुरुवार को डीएम विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत जिलाधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने माला पहनाकर, लड्डू खिलाकर और उपहार देकर बच्चों का स्वागत किया। इस अवसर पर बीते …
सीतापुर। खैराबाद विकास खंड के रामकोट स्थित कम्पोजिट विद्यालय में गुरुवार को डीएम विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी ने माला पहनाकर, लड्डू खिलाकर और उपहार देकर बच्चों का स्वागत किया। इस अवसर पर बीते सत्र में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के सर्वाेच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति देने वाले बच्चों को भी डीएम ने सम्मानित किया गया।
कोरोना महामारी के दौरान स्वयंसेवी प्रयासों से शैक्षिक सहयोग देने वाले प्रेरणा साथियों को भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने समस्त शिक्षकों से शत प्रतिशत नामांकन करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस सम्मान को प्राप्त करने वालो में अधिकतर बालिकाएं है, जो बालिका शिक्षा में हो रही प्रगति की परिचायक हैं। इस अवसर पर डीएम ने बच्चों के साथ में बैठकर भोजन भी ग्रहण किया।
खंड शिक्षा अधिकारी खैराबाद अशोक कुमार यादव द्वारा सभी काे धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी खैराबाद, टीएन सिंह, एआरपी टीम खैराबाद, ग्राम प्रधान, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: बिना क्रेडिट कार्ड बनवाए ही किसान हो गया बैंक का कर्जदार, मैनेजर ने पैसा निकालने पर लगाई रोक
