कानपुर: गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
कानपुर देहात। कानपुर देहात में थाना अकबरपुर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र रनियां में एक गद्दा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगाने की जानकारी होते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के कर्मचारी आग पर काबू पा सके। वही …
कानपुर देहात। कानपुर देहात में थाना अकबरपुर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र रनियां में एक गद्दा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगाने की जानकारी होते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के कर्मचारी आग पर काबू पा सके। वही गद्दा फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
कानपुर देहात के रनियां चौकी के अंतर्गत रनिया औद्योगिक क्षेत्र में बनी गद्दा फैक्ट्री कानपुर क्वार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गुरुवार दोपहर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई और देखते ही देखते आग पुरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में लगी आग को देखकर अंदर काम कर रहे कर्मचारी घबराकर बाहर की ओर भागे और आग की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ दमकल की 2 गाड़ियां पहुंच गई और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के कर्मचारी आग पर काबू पा सके।वही शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात फैक्ट्री के मैनेजर ने कही है। कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आकलन नहीं हो सका है।
क्या बोले अग्निशमन अधिकारी
अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रनिया स्थित गद्दी का फोम बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई थी लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।आग के दौरान किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: बरेली: जुआरी पति ने पैसों के लालाच में बेचा पत्नी का तन, कराने लगा वैश्यावृति, विरोध किया तो बनाया बंधक
