हरदोई: तिलक समारोह में बाइक से जा रहे युवक हुए हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल
हरदोई। तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे तीनो जख्मी हो गए। जिनमे से एक युवक की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है। बताते है कि माधौगंज …
हरदोई। तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे तीनो जख्मी हो गए। जिनमे से एक युवक की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।
बताते है कि माधौगंज थाने के रूदामऊ के पास गौरा रोड पर बुधवार की शाम को किसी तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने एक बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार तुलसीपुरवा निवासी श्याम मुरारी,सुभाष और विकास काफी बुरी तरह ज़ख्मी हो गए।
इस बीच वहां पहुंचे राहगीरों की मदद से एम्बुलेन्स के जरिए तीनों को पहले सीएचसी माधौगंज में भर्ती कराया गया। जहां हालात नाजुक होने के चलते वहां के डाक्टरों ने ज़ख़्मी बाइक सवारों को हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया।
बताया गया है कि श्याम मुरारी की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिस पर उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर भेजा गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर जब उसके घर वालों के पास पहुंची। वहां कोहराम मच गया। हादसे का शिकार होने वाले श्याम मुरारी के घर वालों ने बताया कि बुधवार को न्योली निवासी अखिलेश सिंह के पुत्र का तिलक समारोह था।
तीनों लोग उसी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हादसा हो गया। श्याम मुरारी के तीन बेटियां और एक बेटा है। हादसे में ज़ख़्मी हुए सुभाष व विकास का इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक उसको तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: गरीबों का राशन डकारने वालों पर कसेगा शिकंजा, राशन डीलर बनेंगे पूर्ति विभाग के मुखबिर
