बरेली: गोकशी करने वाले 25 तस्करों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। गोकशी करने वाले पशु तस्करों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। ये सभी आरोपी एक ही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कई आरोपियों पर अलग-अलग थानों में गोकशी के कई मामले दर्ज हैं, और इनमें से कई लोग अभी भी गोतस्करी के मामले में जेल में बंद हैं। …
बरेली, अमृत विचार। गोकशी करने वाले पशु तस्करों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। ये सभी आरोपी एक ही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कई आरोपियों पर अलग-अलग थानों में गोकशी के कई मामले दर्ज हैं, और इनमें से कई लोग अभी भी गोतस्करी के मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस ने फिलहाल 25 तस्करों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
जल्द ही इन सभी को जिला बदर किया जाएगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि भुता के रहने वाले यह 25 लोग गोवंशी पशुओं की तस्करी और उनका कटान कर उनके मांस को बेचने के मामले में पकड़े गए।
पुलिस ने भुता के मलहऊ निवासी शहीद पुत्र जमील, खालिद पुत्र शमशाद, अवसर, सरताज, आजाद, जाहिद, रहगुल गजनेर निवासी मनोज सोनकर पुत्र राधेश्याम, मिर्जापुर निवासी हारिश, नन्हे खां, फिरासत, नन्हे खां, जाहिद खान, दिलशाद खान, भूरे खां, नन्हे खां, इमरान खान, साबिर, पप्पू, बड़े, नेति, रईस खान, शराफत, इरफान, और मुमताज के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को जिला बदर कराया जाएगा। यदि इस दौरान वह फिर से जिले में दिखते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
