वाराणसी: अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका
वाराणसी। यूपी के वाराणसी स्थित सिगरा थानांतर्गत विद्यापीठ रोड स्थित अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में गुरुवार की रात दिव्य ज्योति से भीषण आग लग गई। इस घटना में फ्लैट पूरी तरह से जलकर राख हो गया। जबकि ऊपरी तल में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने के लिए अग्निशमन की आधा दर्जन …
वाराणसी। यूपी के वाराणसी स्थित सिगरा थानांतर्गत विद्यापीठ रोड स्थित अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में गुरुवार की रात दिव्य ज्योति से भीषण आग लग गई। इस घटना में फ्लैट पूरी तरह से जलकर राख हो गया। जबकि ऊपरी तल में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने के लिए अग्निशमन की आधा दर्जन गाड़ियां मशक्कत कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी राजेश कुमार का परिवार विद्यापीठ रोड स्थित अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के ब्लॉक-बी में रहता है। नवरात्रि की पूजा और खाना खाने के बाद रात करीब नौ बजे उनका परिवार नीचे लॉबी में टहलने निकला था। इस बीच मन्दिर में दिव्य ज्योति से उठी लपटों ने आग का विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते लपटों ने पुरे फ्लैट को अपनी आगोश मे ले लिया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर के विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। फ्लैट के अंदर लगी एसी का सिलेंडर भी आग की भेंट चढ़ गया।
शोर सराबा सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने का प्रयास किया। लेकिन भीषण आग के चलते उनकी हिम्मत टूट गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाडियों ने पानी फेक्कर आग बुझाने का प्रयास किया।ऊपरी तल पर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:-मुजफ्फरनगर: वार्षिक खेल सप्ताह में गांव के बच्चे सीख रहे खेल को जीवन का हिस्सा बनाना
