बरेली: पूछताछ के लिए रोका तो पांच बदमाशों ने कर दी फायरिंग, एक सिपाही घायल
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बाद से बरेली में क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी डकैटी की घटनाओं के साथ ही अब पुलिस पर भी फायरिंग होने लगी है। शुक्रवार तड़के भी पुलिस के दो सिपाहियों पर पांच बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक सिपाही को छर्रे लगे है। जिससे …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बाद से बरेली में क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी डकैटी की घटनाओं के साथ ही अब पुलिस पर भी फायरिंग होने लगी है। शुक्रवार तड़के भी पुलिस के दो सिपाहियों पर पांच बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक सिपाही को छर्रे लगे है। जिससे वह घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने रोककर की पूछताछ तो कर दी फायरिंग
दरअसल, मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे लालपुल चौके के पास पुलिस की एक पिकेट खड़ी हुई थी। जिसमें दो सिपाही तैनात थे। पुलिस के मुताबिक उसी वक्त दो बाइकों से पांच बदमाश रेलवे क्रासिंग पार करके आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ करनी चाही तो पहले तो वह रूके बाद में अचानक से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो उन पांचों में से एक ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे कुछ छर्रे ड्यूटी पर तैनात सिपाही श्याम सुंदर के पैर में लगे। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगर तब तक पांचों बदमाश फरार हो गए।
भागते समय छोड़ गए बाइक
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि फायरिंग करने के बाद जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। मौके से पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर ली है। उसके नंबर से उसे ट्रैस करने की कोशिश की जा रही है। जिससे पांचों बदमाशों को आसानी से पकड़ा जा सके। मामले में पुलिस ने जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने की बात कही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम के सफाई कर्मियों ने दिया नगर आयुक्त को ज्ञापन
